बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पटक हिला दी प्वाइंट्स टेबल, जानिए क्या है ताजा हाल

जो किसी ने नहीं सोचा था वो बांग्लादेश ने कर दिखाया। ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना शेर की गुफा में घुसकर उसे ही धूल चटाने जैसा है और बांग्लादेश ने वही कर दिया। डारविन के मरारा स्टेडियम में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया। ये उसकी ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली जीत है। इस जीत के बाद बांग्लादेश ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल हिला दी है।

बांग्लादेश ने इस जीत पूरे दबदबे का साथ हासिल की। तकरीबन साढ़े तीन दिन तक चले इस मैच में कभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश से आगे नहीं दिखी। मेजबान टीम अपनी पहली पारी में महज 198 रनों पर ढेर हो गई। फिर उसने 426 रनों का विशाल स्कोर बना 228 रनों की बढ़त ले ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 284 रन ही बना सकी जिससे बांग्लादेश को 57 रनों का टारगेट मिला जो उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अंक तालिका में मचाया तहलका

इस जीत के बाद बांग्लादेश ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भी सफलता हासिल की है। बांग्लादेश की टीम अब टेबल में नंबर-4 पर आ गई है। उसके अंक प्रतिशत 58.33 से बढ़कर 66.67 हो गए हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ये उसकी इस डब्ल्यूटीसी साइकिल में सिर्फ दूसरी हार है। वह पहले नंबर पर काबिज है, लेकिन दूसरे नंबर की टीम साउथ अफ्रीका से बहुत कम अंतर से आगे है। ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 77.77 है तो वहीं साउथ अफ्रीका का 75 है।

बाकी टीमों का ऐसा है हाल

तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है जिसके 72.22 अंक हैं। फिर बांग्लादेश की टीम आती है। भारतीय टीम पांचवें नंबर पर है। उसके बाद श्रीलंका है। ये दोनों टीमें इस समय गॉल में पहला टेस्ट मैच खेल रही हैं और दोनों की नजरें डब्ल्यूटीसी फाइनल पर हैं। भारत को फाइनल में जाने के लिए अपने बचे नौ मैचों में से कम से कम सात में जीत चाहिए। सातवें पर इंग्लैंड की टीम है और आठवें पर पाकिस्तान है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com