बांग्लादेश-अमेरिका के बीच हुई नई ट्रेड डील, US ने बांग्लादेशी उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 19% किया

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बताया कि बांग्लादेश और अमेरिका ने एक पारस्परिक टैरिफ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत अमेरिका ने बांग्लादेशी उत्पादों पर टैरिफ दर 19% कर दी है। यह डील अप्रैल 2025 में 37% टैरिफ लगाने के बाद हुई है।

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बताया कि बांग्लादेश और अमेरिका ने सोमवार को पारस्परिक टैरिफ समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत वाशिंगटन ने ढाका पर टैरिफ दर को घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया है।

यूनुस ने कहा कि अमेरिका ने बांग्लादेश से कुछ वस्त्र उत्पाद के लिए एक तंत्र स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिनमें अमेरिकी कपास और कृत्रिम फाइबर का उपयोग किया जाएगा, ताकि उन पर टैरिफ दर शून्य किया जा सके।

बांग्लादेश पर टैरिफ
यह डील अप्रैल 2025 में वाशिंगटन द्वारा ढाका पर 37 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाने के बाद हुई है। जुलाई में टैरिफ पर बातचीत करके इसे 35 प्रतिशत और फिर अगस्त में आखिरकार 20 प्रतिशत कर दिया गया। वहीं, अब ट्रेड डील से टैरिफ को घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया गया है।

डील में अमेरिकी शर्तें
इस डील में कई ‘शर्तें’ हैं। पहली, चीन से इंपोर्ट कम करना और चीन के बजाय अमेरिका से मिलिट्री इंपोर्ट बढ़ाना। दूसरी, अमेरिकी इंपोर्ट बांग्लादेश में बिना किसी रोक-टोक के आ सकें और दक्षिण एशियाई देश को बिना कोई सवाल उठाए अमेरिकी स्टैंडर्ड और सर्टिफिकेशन को मानना होगा।

अमेरिका की गाड़ियों और पार्ट्स के इंपोर्ट के संबंध में कोई इंस्पेक्शन नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वॉशिंगटन चाहता है कि उसकी गाड़ियों को बांग्लादेश के बाजार में आसानी से एंट्री मिले।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com