जिले में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को तेज़ाब से जला दिया गया। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे ग्राम प्रधान ने युवती के शव को कपड़े से ढका। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से क्षेत्र के लोग विचलित हैं।
शनिवार की सुबह करीब छह बजे नौबना गांव के ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले तो उन्हें गांव के बगल जंगल में महिला का शव निर्वस्त्र हालत में दिखाई पड़ा। शव को देख कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुर्तिहा कोतवाली पुलिस को दी। महिला का शव पूरी तरह निर्वस्त्र था।
ग्रामीणों के अनुसार गले में कपड़ा बंधा हुआ था। शायद इसी कपड़े से उसका गला घोटे जाने का अनुमान है। इसके अलावा हत्यारों ने महिला के चेहरे पर तेजाब भी डाला था। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया सूचना पाकर एसपी डॉ’ गौरव ग्रोवर, एएसपी रविन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुण चंद्र, मुर्तिहा कोतवाल अशोक कुमार थाना अध्यक्ष मोतीपुर हर्षवर्धन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच वारदात की जांच शुरू की। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल मुर्तिहा अशोक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणो का पता लग सकेगा। बताया जाता है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंका गया है। एसपी ने बताया कि हत्या का खुलासा करने के लिए एसआईटी टीम गठित की है। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal