बरेली: गुरुवार सुबह मकान का लिंटर गिरा, 30 मजदूर दबे, बचाव कार्य जारी, देखे फोटो

बहेड़ी के क्योहड़िया में लियाकत पुत्र शबरी अहमद मंसूरी का मकान है। गुरुवार सुबह उनके मकान का लिंटर उठाया जा रहा था। इसके लिए जैक लगाए गए थे। इसी बीच लिंटर भरभराकर गिर गया। मजदूरों समेत 30 लोग मलबे के नीचे दब गए। 

 

हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में जिलेभर के तमाम आला अधिकारी पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

 

तमाम लोग घायलों को निकालने में जुटे हैं। कई की हालत गम्भीर बताई जा रही है। एक दर्जन लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com