बरसात के दिनों में कपल के लिए बेहद रोमांटिक भारत की ये जगह…

बरसात के दिनों में लोगों की दिलचस्पी सैर सपाटे की होती है। इस मौसम में कुछ लोग हिल स्टेशन पर तो कुछ लोग रोमांटिक वेकेशन पर जाना पसंद करते हैं। इसके लिए भारत में कई रोमांटिक स्पॉट हैं। इन जगहों पर जाकर आप रोमांटिक वेकेशन को यादगार बना सकते हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। इसके बाबजूद कुछ लोग कोरोना गाइडलाइन्स का पालन कर वेकेशन पर जाते हैं। अगर आप भी रोमांटिक वेकेशन पर जाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में वालपराई स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3500 फीट है। यह हिल स्टेशन रोमांटिक वेकेशन के लिए प्रसिद्ध है। इस हिल स्टेशन पर घना जंगल है। बरसात के दिनों में काफी संख्या में लव बर्ड्स आते हैं। आप अपने लव लाइफ में मिठास भरने के लिए वालपराई की यात्रा कर सकते हैं।

कूर्ग को कॉफ़ी का शहर कहा जाता है। यह दक्षिण भारत की खूबसूरत शहरों में से एक है। खासकर रोमांटिक कपल्स के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। जब भी आप रोमांटिक वेकेशन पर जाएं, तो कूर्ग की यात्रा पर जरूर जाएं। जानकारों की मानें तो कूर्ग रोमांटिक वेकेशन के लिए दुनियाभर में सबसे उपयुक्त स्पॉट है।

उत्तर और पूर्व भारत में डुआर्स परफेक्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन है। हिमालय की गोद में बसा यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। काफी संख्या में पर्यटक डुआर्स एडवेंचर ट्रिप के लिए भी आते हैं। रोमांटिक वेकेशन को यादगार बनाने के लिए डुआर्स पर जरूर जाएं।

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में कसौनी गांव स्थित है। यह गांव अल्मोड़ा जिले से महज 53 किलोमीटर दूर है। यहां से नंदा देवी पर्वत की चोटी का दीदार कर सकते हैं। काफी संख्या में पर्यटक कसौनी आते हैं। इसके अलावा, उत्तराखंड में कई अन्य रोमांटिक स्पॉट हैं

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com