बदलावों के बावजूद Jana Nayagan क्यों नहीं हो पा रही है रिलीज?

जन नायकन (Jana Nayagan) करीब दो महीने से सेंसर बोर्ड के पास अटकी हुई है। अब एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभी तक फिल्म को रिव्यू तक नहीं किया गया है।

थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan Release Date) मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है जिसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, फिल्म की रिलीज में लगातार देरी हो रही है।

जन नायकन को पास करने के लिए इसे सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया है लेकिन अभी तक सर्टिफिकेशन का काम पूरा नहीं हुआ है। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की नई बनी रिवाइजिंग कमिटी ने रिव्यू प्रोसेस शुरू नहीं किया है।

जन नायकन के रिव्यू में हो रही है देरी
मूवीज सिंगापुर की रिपोर्ट की मानें तो प्राइमरी सर्टिफिकेशन स्टेज के बाद फिल्म को फिर से जांचने के लिए जिम्मेदार रिवाइजिंग कमिटी ने अभी तक कोई फॉर्मल प्रोसेस शुरू नहीं किया है। फिल्म की निर्माता कंपनी KVN प्रोडक्शंस को री-सेंसरिंग प्रोसेस को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है।

फरवरी में भी रिलीज नहीं हो पाएगी फिल्म?
फिलहाल, री-सेंसरिंग का प्रोसेस अभी शुरू नहीं हुआ है तो यह तो पक्का है कि फिल्म फरवरी में तो रिलीज नहीं हो पाएगी। एच विनोद के निर्देशन में बनी फिल्म को अगर मार्च के शुरुआती महीने में क्लियरेंस मिल जाता है तो यह मार्च के महीने में ही रिलीज हो सकती है।

जन नायकन को लेकर क्या है विवाद?
विजय स्टारर जन नायकन 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई। कहा गया कि फिल्म में कुछ राजनीतिक कमेंट हैं जो विवाद पैदा कर सकते हैं। मामला कोर्ट में गया और फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया।

बदलावों को मानते हुए जन नायकन के मेकर्स ने फिल्म को एडिट के बाद दोबारा सबमिट किया है, ताकि दोबारा रिव्यू के बाद फिल्म को पास किया जा सके लेकिन अभी तक न इसे पास किया गया है और ना ही रिव्यू। फिल्म में विजय के साथ लीड रोल में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com