नेपाल में एक बड़ा बस हादसा हो गया है। यहां त्रिशुली नदी में एक बस गिर गई है जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 16 लोग घायल हो गए है जबकि 22 लोग लापता हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। लापता लोगों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बस आखिर किस वजह से गिरी इसका पता नहीं लग पाया है। ये एक ब्रेकिंग न्यूज है, खबर से जुड़ी बाकी जानकारी के लिए इसे रिफ्रेश करते रहें।

नेपाल के बैतड़ी सीमा से लगे डडेलधूरा में एक बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो भारतीयों समेत छह लोगों की मौच हो गई थी। साथ ही 20 यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक बिहार के थे।
इस बस की क्षमता 32 यात्रियों के लिए थी। लेकिन, इसमें 32 की जगह 40 यात्री सवार हो गए थे। इसके अलावा बस में व्यापार के लिए 100 क्विंटल से अधिक सामान भरा था। इस वजह से यह बस हादसा हुआ था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal