फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बुधवार 24 अक्टूबर को 45वां जन्मदिन मनाया। इसके चलते उन्होंने इटली के मिलान में जन्मदिन के पूर्व ही एक पार्टी दी थी। इसमें उनके कई सारे दोस्त शामिल हुए थे। इस बीच यह भी खबर आई थी कि इस पार्टी में उनके साथ फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर भी थे। जब इस बारे में मलाइका से सवाल किया गया तो उन्होंने खुलकर कुछ भी नहीं कहा। 
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर को लेकर चर्चा लगातार होती रही है। हाल ही में दोनों को कई इवेंट्स पर साथ भी देखा गया था। अब नई खबर यह आ रही है कि, मलाइका द्वारा दी गई बर्थडे पार्टी में अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे। एक तस्वीर सामने आई है जिसमें अर्जुन कपूर और मलाइका साथ नजर आ रहे हैं। खैर, अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि यह तस्वीर सही है कि नहीं। लेकिन अफवाह है कि दोनों साथ थे और मलाइका ने अर्जुन के साथ ही जन्मदिन मनाया था। बताया यह जा रहा है कि जो तस्वीर सामने आई है वह मिलान एयरपोर्ट की है।
अगर बात करें मुंबई एयरपोर्ट की तो दोनों अलग-अलग बाहर आए थे लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों एक ही हवाई जहाज में थे। दरअसल, करण जौहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मलाइका अरोड़ा से उनके जन्मदिन के बारे में पूछा है कि क्या वह इस ट्रिप पर अकेले गई थी। इस पर शरमाते हुए मलाइका ने जवाब दिया है कि इस सवाल को एक सवाल ही बने रहने देना चाहिए।
गौरतलब है कि अभिनेता अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया फोटो लाइक किया था। इसके बाद से ही दोनों के लेकर खूब चर्चा शुरू हो गई। एक रियलिटी शो में भी मलाइका अरोड़ा का हाथ थामे स्टेज पर अर्जुन कपूर पहुंचे थे। इसके साथ हाल ही में हुए एक फैशन शो में भी मलाइका और अर्जुन साथ बैठे थे।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
