फिलीपींस में एक बार फिर से गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। इस भूकंप का असर दक्षिणी फिलीपींस मिंडानाओ द्वीप पर देखने को मिला। भूंकप में हुए नुकसान के बारे में अभी तक किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं आई है। 
इससे पहले फिलीपींस में मंगलवार सुबह भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र दक्षिणी फिलीपींस रहा। इस भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान होने की कोई खबर रही।
17 अक्टूबर को भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
इससे पहले 17 अक्टूबर 2019 को दक्षिणी फिलीपींस मिंडानाओं द्वीप 6.4 की तीव्रता से भूकंप आया था। इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही 60 लोग घायल हो गए थे।
इंडोनेशिया में आता रहता है भूकंप
मंगलवार 22 अक्टूबर 2019 को निकोबार समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता 5.8 रही। भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में भूकंप के झटके काफी महसूस किए जाते हैं। पिछले महीने आए भूकंप में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई इमारतें ध्वस्त हो गई थी।
पाकिस्तान में भूकंप
पिछले महीने पाकिस्तान समेत भारत के राज्य कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप इतना भयंकर था। इसमें काफी लोगों को नुकसान हुआ था। इसके अलावा कई लोग घायल भी हो गए थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal