नगरपालिका चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा व प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने बताया कि भूना में लंबे समय से फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए उचित स्टेडियम का अभाव था। नगरपालिका की ओर से प्रस्ताव पारित कर न्यूक्लियर पावर प्लांट के सामाजिक सरोकार प्रोजेक्ट के अधिकारियों के समक्ष स्टेडियम की मांग रखी गई थी।
फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। न्यूक्लियर पावर प्लांट गोरखपुर के सामाजिक सरोकार प्रोजेक्ट के तहत राजकीय महाविद्यालय भूना में एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 7 करोड़ 30 हजार रुपए का टेंडर लगाया गया है। इससे लंबे समय से बेहतर खेल सुविधाओं का इंतजार कर रहे फुटबॉल खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सामाजिक सरोकार प्रोजेक्ट गोरखपुर के चेयरमैन अनिल जाखड़ ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टेंडर करीब 10 दिन में खोला जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग तीन महीने में स्टेडियम के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि परियोजना पर 7 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलशन हंस, जोशी खट्टर, मुकेश सिंगला और नरेंद्र बागड़ी ने कहा कि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के प्रयासों से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के माध्यम से क्षेत्र को यह बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम बनने से भूना सहित आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय की शुरुआत भी सुभाष बराला के नेतृत्व में हुई थी। अब इसी कॉलेज परिसर में एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।
नगरपालिका चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा व प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने बताया कि भूना में लंबे समय से फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए उचित स्टेडियम का अभाव था। नगरपालिका की ओर से प्रस्ताव पारित कर न्यूक्लियर पावर प्लांट के सामाजिक सरोकार प्रोजेक्ट के अधिकारियों के समक्ष स्टेडियम की मांग रखी गई थी। मांग को मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। जल्द ही खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal