प्रेग्नेंसी के बाद खाई जाने वाली किसी भी चीज का सीधा प्रभाव बच्चे की सेहत पर पड़ता है। कुछ लोग महिलाओं को डिलीवरी के बाद घी खाने से मना करते हैं, पर आपको पता है डिलीवरी के बाद घी खाने से मां और बच्चे दोनों की सेहत अच्छी रहती है। घी में वेजिटेबल ऑयल की अपेक्षा अधिक मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

घी खाने के फायदे:
# बच्चे को जन्म देने के बाद मां के शरीर में बहुत ज्यादा वीकनेस आ जाती है। जोड़ों में आई ग्रीस की कमी को पूरा करने के लिए घी का सेवन फायदेमंद होता है।
# जन्म के बाद 6 महीने तक बच्चा मां के दूध पर निर्भर रहता है। ऐसे में मां को अपने खाने में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद हों।
# घी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए महिला को डिलीवरी के बाद अपने खाने में घी को जरूर शामिल करना चाहिए।
# कुछ महिलाओं को डिलीवरी से पहले और बाद में पेट से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए घी का सेवन फायदेमंद होता है।
# अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो डिलीवरी के बाद घी का सेवन जरूर करें। घी खाने से माइग्रेन की समस्या से आराम मिलता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal