दुनिया भर को अपने इशारों से घायल करने वाली प्रिया प्रकाश फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस बार आंखों के अलावा वो अपनी आवाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं।
18 साल की प्रिया प्रकाश को एक्टिंग के अलावा गाने का भी शौक है। वो एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर वो अपनी आवाज का जादू चलाती रहती हैं। उनके कई वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए हैं।
हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान प्रिया प्रकाश ने गाना गाकर सभी को चौंका दिया। इस शो में प्रिया के को-एक्टर रोशन अब्दुल रहूफ भी पहुंचे थे। यहां दोनों ने अपना वही आंख मारने वाला सीन दोहराया जिससे वे फेमस हुए थे।
बता दें कि ‘ओरु अदार लव’ प्रिया प्रकाश की डेब्यू फिल्म है लेकिन रिलीज से पहले ही वो काफी फेमस हो गई हैं। फिल्म में स्टूडेंट लाइफ का प्यार दिखाया गया है। प्रिया के पास मलयाली फिल्मों के अलावा बॉलीवुड के भी ऑफर हैं।
खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ के लिए प्रिया को अप्रोच किया गया है। बात बन गई तो प्रिया बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इससे पहले परिणीति चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आया है।
देखे विडियो:-
https://twitter.com/RoshanAbdulRauf/status/972465651901112321
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal