एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 2018 में सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी के बाद लॉस एंजिल्स में बस गई हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने मुंबई में स्थित अपनी कई प्रॉपर्टी बेच दी। इनमें उनके दो पेंटहाउस भी शामिल है। वहीं अब खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा के परिवार ने पुणे में एक बंगला किराये पर दे दिया है।
प्रियंका चोपड़ा के परिवार ने पुणे में स्थित अपना एक बंगला किराये पर दे दिया है। इसके लिए उन्हें हर महीने लाखों का भुगतान किया जाएगा। चोपड़ा फैमिली ने एक को-लिविंग और को-वर्किंग कंपनी को अपना बंगला किराये पर दिया है। एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने कंपनी के साथ ये डील की है।
6 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट
प्रियंका चोपड़ा के इस नए घर के लिए हाल ही में कानूनी प्रक्रिया की गई। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 21 मार्च को मधु चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा की प्रॉपर्टी के लिए रजिस्टर किया गया है। पुणे के इस बंगले के लिए 6 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा किया गया है।
कितना है बंगले का किराया
चोपड़ा फैमिली के इस बंगले के किराये की बात करें, तो हर महीने 2.06 लाख का भुगतान किया जाएगा। पुणे के कोरेगांव पार्क में स्थित इस बंगले का आकार 3754 वर्ग फुट है। ग्राउंड फ्लोर 2180 वर्ग फुट, बेसमेंट एरिया 950 वर्ग फुट है और गार्डन एरिया 2232 वर्ग फुट है। वहीं, पार्किंग एरिया 400 वर्ग फुट है।
यंका ने बेचा अपना पेंट हाउस
प्रियंका चोपड़ा रियल स्टेट में पैसा लगाने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस के पास मुंबई में दो पेंट हाउस थे, जिन्हें वो बेच चुकी हैं। दोनों पेंटहाउस ओशिवारा, अंधेरी, मुंबई में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हैं, जिनका एरिया 2,292 वर्ग फुट है। प्रियंका चोपड़ा ने दोनों पेंटहाउस को ₹6 करोड़ में बेचा था। प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले अंधेरी के लोखंडवाला में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी भी ₹7 करोड़ में बेची थी। एक्ट्रेस ने इसे एक डेंटिस्ट कपल को बेचा था, जिन्होंने पहले 2021 में इस जगह को किराए पर ली थी।
लीज पर दिया ऑफिस
जून 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा में स्थित सेकेंड फ्लोर पर बने एक ऑफिस एरिया को किराए पर दिया था, जो 2,040 वर्ग फुट एरिया में फैला था। प्रियंका चोपड़ा ने इस प्रॉपर्टी को ₹2.11 लाख प्रति माह के लीज पर दिया था।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
