कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसा है और लोगों से इसके खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह कानून देश को बांटने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम इसके खिलाफ आवाज़ नहीं उठाएंगे तो देश आगे विभाजित हो जाएगा। 
आइए जानते हैं प्रियंका गांधी के भाषण से जुड़ी दस बड़ी बातें:
1. प्रियंका गांधी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के विभाजन का कारण बनेगा। यदि हम अब आवाज नहीं उठाते हैं तो देश आगे विभाजित हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप देश से प्यार करते हैं, तो इसके खिलाफ आवाज उठाइए।’
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा सरकार द्वारा ऐसे कानून पारित किए जा रहे हैं जो असंवैधानिक हैं।
3. ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार का मजाक उड़ाते हुए बड़ा हमला किया।
4, प्रियंका ने कहा, ‘अखबारों में या बस स्टॉप पर, हम उन विज्ञापनों को देखते हैं, जो मोदी ने मुमकीन है, लेकिन वास्तविकता यह है कि मोदी सरकार के तहत, प्याज 100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेच रहा है, बेरोजगारी 45 साल की ऊंचाई पर है, अर्थव्यवस्था ख़राब है।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal