कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को ओडिशा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर संस्था में आरएसएस दखल देना चाहता है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस बीजेपी की जननी है। उसे लगता है कि देश में वही एकमात्र संस्था है। राहुल गांधी ने भुवनेश्वर में कहा कि किसी विचारधारा को नहीं, बल्कि भारत के 1.2 अरब लोगों को देश चलाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने के बारे में लंबे समय से चर्चा हो रही थी। राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी का प्राथमिक काम उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करना है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी नरेगा को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘नरेगा ने ग्रामीण भारत में एक आर्थिक संरचना तैयार की। इसने बड़ी संख्या में मैन्यूफैक्चरर्स की मदद की। यह एक लेबर मार्केट में सुधार था।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal