प्रयागराज से पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने से यात्रियों में काफी उत्साह, पहले दिन 95 यात्री गए पुणे

अब प्रयागराज और आसपास जिलों के लोगों के लिए एक और राह आसान हो गई। यहां से पुणे की यात्रा भी सुगम हो गई। गुरुवार से पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो गई। सुबह लगभग 9:20 बजे प्रदेश सरकार के नागरिक एंव उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इसका शुभारम्भ किया। उन्होंने फ्लाइट के पहले यात्री को बोर्डिंग पास देकर इसकी शुरुआत की। पहले दिन पुणे के लिए 95 यात्री गए। यह फ्लाइट 11:50 बजे पुणे पहुंचेगी।

आधे घंटे बाद पुणे से प्रयागराज के लिए

पुणे में फ्लाइट आधा घंटा रुकने के बाद 12:20 बजे चलेगी और 2:35 बजे प्रयागराज आ जाएगी। यहां महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी यात्रियों का स्वागत करेंगी। यही फ्लाइट फिर 3:05 बजे बेंगलुरू के लिए रवाना हो जाएगी।

बेंगलुरू से 175 यात्रियों को लेकर फ्लाइट पहुंची प्रयागराज 

पुणे जाने से पहले यह फ्लाइट गुरुवार सुबह 6:40 बजे बेंगलुरू से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी। विमान में प्रयागराज के लिए  175 यात्री थे। बेंगलुरू से चली फ्लाइट 8:50 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंची।

एक फ्लाइट बेंगलुरू से प्रयागराज और पुणे तक का करा रही सफर

इंडिगो का एक ही विमान बेंगलुरु से प्रयागराज और फिर पुणे तक की यात्रा कराएगा। सुबह  इंडिगो की यह फ्लाइट प्रयागराज के लिए उडान भरेगी। यहां से आधे घंटे बाद पुणे के लिए रवाना होगी। वहां से आधे घंटे बाद फ्लाइट प्रयागराज के लिए रवाना होगी। और फिर  यही फ्लाइट 03:05 बजे बेंगलुरू के लिए रवाना हो जाएगी।

फ्लाइट से पुणे जाने वाले यात्रियों में उत्साह और उमंग

प्रयागराज से पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने से यात्रियों में काफी उत्साह है। पहले ही दिन 95 यात्रियों ने पुणे का सफर किया। यहां से पुणे जाने वाले यात्रियों में काफी उत्साह और उमंग था। यात्री अब महज ढाई घंटे में प्रयागराज से पुणे पहुंच जाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com