प्रतापगढ़ जनपद में करंट से किशोरी की मौत से लोग हुए आक्रोशित

प्रतापगढ़ जनपद में करंट से किशोरी की मौत से लोग आक्रोशित हो गए। मंगलवार की सुबह स्वजनों व ग्रामीणों ने रास्ताजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर जब बात नहीं बनी तो पुलिस अधिकारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के समझाने पर लोग माने। आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

खेत में उतरे करंट से खुशी की चली गई थी जान

जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा झलिहन का पुरवा गांव निवासी मन्नालाल की बेटी 13 वर्षीय खुशी पटेल रविवार की शाम खेत की तरफ गई हुई थी। वहां खेत में  लगे बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से खुशी की मौत हो गई थी। सोमवार की शाम उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों ने  मुंबई में रह रहे पिता के पहुंचने  पर मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार की बात कही थी। पिता के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था।

भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सीएम राहत कोष से मदद के आश्वासन पर शांत हुआ गुस्सा

पिता मन्नालाल के आने के बाद मंगलवार की सुबह परिजन शव लेकर खुशी के परिवार के लोग व ग्रामीण बाबूगंज-डेरवा मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने शव रखकर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने 10 लाख की आर्थिक सहायता व नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस के अधिकारियों व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, इंस्पेक्टर जेठवारा, विनोद कुमार यादव लोगों के पास पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष के समझाने व मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुदान दिलाने के आश्वासन पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद पुलिस को स्वजनों ने अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com