यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की दोपहर बाद प्रतापगढ़ जिले में पहुंचे। जनपद के करमाही गांव स्थित हेलीपैड पर सीएम का हेलीकाप्टर उतरा। वहां से वे कार में सवार होकर सड़क मार्ग से पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह के घर को रवाना हुए। मुख्यमंत्री करमाही गांव में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह के घर पहुंचे और उनकी मां इंदुमती सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे परिवार के लोगों से करीब 20 मिनट मिले। इसके बाद वह यहां से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए।

पूर्व मंत्री की मां का निधन हो गया है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ के करमाही गांव निवासी पूर्व मंत्री व एमएलसी डा. महेंद्र सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आए। पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह की मां इंदुमती सिंह का 16 जून को लखनऊ में निधन हो गया था। उनकी तेहरवीं 28 जून को है। संवेदना जताने के लिए योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचे।
मुख्यमंत्री के आगमन पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था : इसके पूर्व मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए हेलीपैड व आसपास के अलावा पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह के घर तक जाने वाले मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुबह से ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को डीएम डाक्टर नितिन बंसल के साथ एसपी व एएसपी, सीडीओ निर्देशित करते रहे, जायजा लेते रहे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal