NDIbwhilt fuU vtuhmt bü mt: l ˜u stlu fuU fUthK vÀle mu lthts ntufUh gwJfU Nhtc vefUh vuz vh aZ dgt, vwr˜m lu fUze bët¢fU; fUh Wmu leau W;tht> VUtuxtu-lRo=wrlgt

पोरसा में पेड़ पर चढ़े युवक को नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड की लेनी पड़ी मदद….

Morena News कस्बे में एक युवक को उसकी पत्नी अपने साथ नहीं ले गई तो युवक ने जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद युवक जोंटई तिराहे के पास पेड़ पर चढ़ गया और कूदने का प्रयास करने लगा। इस बीच लोगों ने उसे देख लिया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से युवक को नीचे उतारा। युवक दोबारा पेड़ पर चढ़ गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा और उसके घर भेजा।

पोरसा निवासी शमशुद्दीन नामक युवक शराब पीकर जोंटई रोड तिराहे पर पहुंचा। तिराहे के पास लगे पेड़ पर वह चढ़ गया और कूदने का प्रयास करने लगा। सूचना पर टीआई अतुल सिंह पहुंचे और युवक को उतारने का प्रयास करने लगे। लेकिन युवक उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था और किसी बात को समझ नहीं रहा था।

इसके बाद पुलिस ने नगरपालिका से फायर ब्रिगेड बुलवाई और उसकी मदद से युवक को किसी तरह नीचे उतारा। इस बीच पुलिस कर्मी व लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपित फिर से पेड़ पर चढ़ गया। इस बार वह और ऊंचाई पर चढ़ा। इसके बाद पुलिस को फिर से युवक को उतारने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

फायर ब्रिगेड की मदद से पुलिस ने युवक को नीचे उतारा। इसके बाद युवक से पुलिस ने पेड़ पर चढ़ने व कूदने का प्रयास करने का कारण पूछा। तब युवक ने बताया कि उसकी पत्नी चली गई है और वह अपने साथ उसे नहीं ले गई है। इसलिए वह पेड़ से कूदकर मरना चाहता है। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से युवक को समझाया। इसके बाद युवक को उसके घर पहुंचाया और परिवार के सुपुर्द किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com