पूर्व विधायक बिंदु लाल का हुआ निधन, राम जन्मभूमि आंदोलन में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

पूर्व विधायक बिंदु लाल का हुआ निधन, राम जन्मभूमि आंदोलन में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

तुलसीपुर गैसड़ी विधानसभा के तीन बार विधायक रहे बिंदु लाल का शुक्रवार को राजधानी के लारी हॉस्पिटल में निधन हो गया। 82 वर्षीय बिंदु लाल, नाना जी देशमुख के बेहद करीबी थे। वह राम जन्मभूमि आंदोलन में करीब डेढ़ माह जेल में रहे थे।  सूत्रों के मुताबिक आज सुबह ह्दय गति रुकने से उनका निधन हुआ। 1935 में पाकिस्तान में जन्में बिंदु लाल के पिता शोभी राम की हत्या बंटवारे के दौरान पाकिस्तान में कर दी गई थी। इसके बाद वह उत्तराखंड के रुड़की में अपने चाचा के यहां रहने आए थे।पूर्व विधायक बिंदु लाल का हुआ निधन, राम जन्मभूमि आंदोलन में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
यहां से वह तुलसीपुर के तत्कालीन विधायक सरदार बलदेव सिंह के सा‌‌थ जुड़े और राजनीति की शुरुआत की। 1977, 1991, 1996 में  गैसड़ी विधानसभा से विधायक बने। देश में इमरजेंसी के दौरान 1975 से 1977 तक लोकतंत्र बचाओ आंदोलन में  भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राम जन्मभूमि आंदोलन में वह एक माह 16 दिन तक बरेली की सेंट्रल जेल में रहे ‌थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com