समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व रक्षा मंत्री के जन्मदिन के मौके पर आज प्रदेश में नए सियासी संदेश निकल सकते हैं। यादव परिवार में चाचा-भतीजे के बीच चल रहे मनमुटाव के बीच पिछले साल मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश यादव और अपने भाई शिवपाल के साथ अलग-अलग केक काटा था, जिसने सभी को चौंका दिया था।

अब इस बार भी सबकी निगाहें इसी पर रहेंगी कि, मुलायम सिंह यादव इस बार भी दोनों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं या फिर केवल अपने बेटे के साथ ही अपना जन्मदिन मनायेंगे। बता दें कि, जन्मदिन मनाने के लिए मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंच चुके हैं।
फिलहाल शिवपाल सिंह यादव इटावा में हैं और वो वहां पर शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आयोजित दंगल का उद्घाटन करेंगे और साथ ही ‘लोहिया-मुलायम डॉट इन’ ई पुस्तक का विमोचन भी करेंगे।
शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में नहीं हैं, लेकिन उनके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) मुख्यालय पर उनके भाई का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal