पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह बीजेपी ज्वाइन करेंगी। श्रेयसी नेशनल शूटर हैं, पिता के निधन के बाद उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं। श्रेयसी सिंह बीजेपी महासचिव अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के समक्ष बीजेपी की सदस्यता लेंगी। चर्चा है कि बीजेपी श्रेयसी सिंह को इस बार चुनावी मैदान में भी उतारेगी।

काफी दिनों से श्रेयसी सिंह को राजनीति में कदम रखने की चर्चा थी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह आरजेडी में शामिल होंगी। लेकिन आज साफ हो गया है कि श्रेयसी सिंह अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बीजेपी के साथ करेंगी।
श्रेयसी नेशनल शूटर हैं। 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक जीती थीं। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
दरअसल, श्रेयसी सिंह की मां पुतुल देवी बांका से चुनाव लड़ती थी। 2014 में वह सांसद बनी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बांका जेडीयू के खाते में चला गया।
पुतुल सिंह इससे नाराज हो गईं और जेडीयू के गिरधारी यादव के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतर गईं। पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निलंबित कर दिया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal