पूरा विश्व भारतीय सेना की विश्वसनीयता पर विश्वास करता है : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसलमेर एयरबेस पर जवानों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, अगर कोई हम पर बुरी नजर डालता है, तो हमारे सैनिक उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हैं। यह विश्व में भारतीय सेना की विश्वसनीयता स्थापित करता है। आज, देश की सेना अन्य बड़े देशों के साथ सैन्य अभ्यास में लगी हुई है। 

जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आपसे मिली इसी प्रेरणा से देश महामारी के इस कठिन समय में अपने हर नागरिक के जीवन की रक्षा में जुटा हुआ है। इतने महीनों से देश अपने 80 करोड़ नागरिकों के भोजन की व्यवस्था कर रहा है। लेकिन इसके साथ ही, देश, अर्थव्यवस्था को वापस गति देने का भी पूरे हौसले से प्रयास कर रहा है। 

PM मोदी ने जवानों से कहा, सीमा पर रहकर आप जो त्याग करते हैं, तपस्या करते हैं, वो देश में एक विश्वास पैदा करता है। ये विश्वास होता है कि मिलकर बड़ी से बड़ी चुनौती का मुकाबला किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने दुश्मन देशों को चेतावनी देते हुए कहा, आज भारत की रणनीति साफ है, स्पष्ट है। आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास करता है लेकिन अगर हमें आजमाने की कोशिश होती है तो, जवाब भी उतना ही प्रचंड मिलता है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com