‘पुलिस साइंस कांग्रेस’ में हिस्सा लेने आ रहे गृहमंत्री अमित शाह: यूपी

अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को पहली बार राजधानी में होंगे। वैसे तो वह गृहमंत्री के रूप में राजधानी में चल रही ‘पुलिस साइंस कांग्रेस’ में हिस्सा लेने आ रहे हैं।

पर, तात्कालिक परिस्थितियों को देखते हुए उनका राजधानी का यह संक्षिप्त दौरा न सिर्फ महत्वपूर्ण बल्कि लोगों की जिज्ञासा का केंद्र भी बन गया है। भाजपा नेता शाह का हवाई अड्डे पर स्वागत करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, शाह अपराह्न 3  बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के अन्य कई पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के मंत्री उनकी अगवानी करेंगे।

हवाई अड्डे से वह कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे और वहां से लौटकर हवाई अड्डे जाकर दिल्ली वापस लौट जाएंगे। अभी तक उनका पार्टी मुख्यालय जाने या किसी और कोई बैठक करने का कार्यक्रम नहीं है। पर, माना जा रहा है कि लगभग चार घंटे के राजधानी प्रवास के दौरान उनकी अयोध्या मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कुछ न कुछ गुफ्तगू जरूर होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com