पुराने WhatsApp चैट्स खो गए.. चिंता छोड़िए; ऐसे करें Android और iPhone पर रीस्टोर

फोन बदलते समय WhatsApp चैट खोना आम बात है, लेकिन इसे वापस पाया जा सकता है। Android यूजर Google Drive में डेटा का बैकअप ले सकते हैं, जबकि iPhone यूजर iCloud का इस्तेमाल करते हैं। इन बैकअप से चैट्स और मीडिया को आसानी से वापस लाया जा सकता है, हालांकि बड़ी फाइल्स को पूरी तरह से रिकवर करने के लिए एक्स्ट्रा क्लाउड स्टोरेज खरीदना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसका तरीका।

क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपका फोन खो गया है या आपने नए स्मार्टफोन में स्विच किया हो और आपको पता चला है कि आपकी पुरानी WhatsApp चैट चली गई हैं? ये आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है, लेकिन अच्छी बात ये है कि आप उन्हें वापस पा सकते हैं। WhatsApp, Android और iPhone दोनों यूजर्स को अपनी चैट और मीडिया का Google Drive या iCloud पर बैकअप लेने की सुविधा देता है। इस सुविधा से यूजर्स को अपनी बातचीत की एक कॉपी मिलती है जिसे वे बाद में आसानी से रिस्टोर कर सकते हैं। चैट का बैकअप लेने और रिस्टोर करने के स्टेप्स आसान हैं, और यहां हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं।

Android स्मार्टफोन यूजर्स अपनी WhatsApp चैट हिस्ट्री का बैकअप अपने Google Account में ले सकते हैं, जबकि iPhone पर चैट का बैकअप लेने और रिस्टोर करने के लिए iCloud का इस्तेमाल किया जाता है। जैसा कि आप उम्मीद कर सकते हैं, चैट का बैकअप लेने में Google Drive या iCloud का एक्स्ट्रा स्टोरेज लगता है, जिसका मतलब है कि अगर आपका बैकअप बहुत बड़ा है तो आपको पेड टियर सेलेक्ट करना पड़ सकता है।

स्टेप्स पर जाने से पहले, ध्यान रखें कि यूजर्स WhatsApp Web, Mac पर WhatsApp, या Windows पर WhatsApp जैसे लिंक्ड डिवाइस से चैट का बैकअप या रिस्टोर नहीं कर सकते हैं। इस प्रोसेस के लिए प्राइमरी फोन (जिस पर आपने पहली बार WhatsApp रजिस्टर किया था) जरूरी है।

आपको ये भी पक्का करना होगा कि आपके फोन पर एक एक्टिव Google अकाउंट हो, जिसके लिए Google Play सर्विस की जरूरत होती है। साथ ही, आपके फोन और Google अकाउंट दोनों में काफी खाली जगह होनी चाहिए।

Android पर WhatsApp चैट कैसे रिस्टोर करें?
अपने Android फोन पर WhatsApp ओपन करें।
थ्री-डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें।
सेटिंग्स ओपन करें।
चैट पर टैप करें और Chat backup सेलेक्ट करें।
Back up पर टैप करें।

iOS पर WhatsApp चैट कैसे रिस्टोर करें
WhatsApp ओपन करें।
अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
Chats पर टैप करें।
Chat backup सेलेक्ट करें और अभी Back up now पर टैप करें।

Android पर ऑटोमैटिक बैकअप कैसे सेट करें?
अपने Android फोन पर WhatsApp खोलें।
सेटिंग्स > चैट > चैट बैकअप पर जाएं अपने Google अकाउंट में बैकअप लें।
बैक अप पर टैप करने पर Never या Only के अलावा कोई दूसरा बैकअप शेड्यूल चुनें।
वह Google अकाउंट चुनें जहां आप अपनी चैट सेव करना चाहते हैं।
अगर आपका Google अकाउंट कनेक्टेड नहीं है, तो पूछे जाने पर Add account पर टैप करें और अपनी लॉगिन डिटेल डालें।
अगर आप अपनी चैट का बैकअप लेने के लिए अपने मोबाइल नेटवर्क डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ‘Back up using cellular ‘ चुनें।

iOS पर ऑटोमैटिक बैकअप कैसे सेट अप करें?
WhatsApp खोलें और सेटिंग्स पर टैप करें।
चैट > चैट बैकअप पर टैप करें।
Auto backup पर टैप करें और अपनी बैकअप फ़्रीक्वेंसी चुनें।
आप ये भी चुन सकते हैं कि बैकअप में वीडियो शामिल करना है या नहीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com