पुतिन की घोषणा के बाद जारी रही लड़ाई, ईस्टर पर भी रूस और यूक्रेन ने किए हमले

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि संडे ईस्टर पर रूस ने अपने हमले जारी रखे जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 घंटे के युद्धविराम का एलान किया था।

शनिवार रात पुतिन ने चर्च जाकर ऑर्थोडाक्स ईस्टर सर्विस की थी और सेना को मध्य रात्रि से यूक्रेन सीमा पर चल रही सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने का आदेश दिया था। रूस ने कहा है कि जवाब में यूक्रेन को भी युद्धविराम करना चाहिए लेकिन उसने नहीं किया और हमले जारी रखे। सोमवार सुबह से रूसी सेना भी हमले करेगी।

युद्ध विराम के बाद भी हुए हमले

इंटरनेट मीडिया पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन ने यह घोषणा कर युद्धविराम का संदेश देने की कोशिश की लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हुआ। कई मोर्चों पर रूसी सेना ने अपनी गतिविधियां जारी रखीं और यूक्रेन को नुकसान पहुंचाया।

रूस की ओर से 59 बार गोलाबारी की गई

यूक्रेनी सेना ने बताया है कि रविवार सुबह सीमा पर पांच मोर्चों पर रूस की ओर से 59 बार गोलाबारी की गई। इससे पता चलता है कि सीमा पर लड़ाई नहीं रुकी। रूस के नियंत्रण वाले यूक्रेनी इलाके डोनेस्क में रविवार सुबह तीन विस्फोटों की आवाज सुनी गईं लेकिन उनसे हुए नुकसान का पता नहीं चला है।

जेलेंस्की ने अपने ईस्टर मैसेज में यूक्रेनवासियों से शांति की उम्मीद न छोड़ने की अपील की। कहा, हम सब जानते हैं कि हम किस चीज की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं और कौन हमारा साथ दे रहा है। जेलेंस्की ने यह संदेश कीव के सेंट सोफिया कैथेड्रल के समक्ष खड़े होकर दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com