पीएम किसान की नई लिस्ट चेक करें, कही आपका नाम भी तो नहीं कटा

 उम्मीद है कि 15 सितंबर से पहले 12वीं किस्त के 2000-2000 रुपये किसानों के खाते में आ जाएंगे। ऐसे में जरूरी है कि अभी आप पीएम किसान की नई लिस्ट चेक कर लें।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार पिछले साल अगस्त-नवंबर 2021 की किस्त 9 अगस्त को जारी किया था। इस बार अब तक सरकार की तरफ से कोई तैयारी नहीं दिख रही है। हालांकि उम्मीद है कि 15 सितंबर से पहले 12वीं किस्त के 2000-2000 रुपये किसानों के खाते में आ जाएंगे। ऐसे में जरूरी है कि अभी आप पीएम किसान की नई लिस्ट चेक कर लें। क्या पता ई-केवाईसी कंप्लीट न होने की दशा में आपका नाम कट गया हो। 

अब आप PM Kisan पोर्टल पर जाकर पूरे गांव की लिस्ट भी देख सकते हैं। यहां आपको पता चल जाएगा कि किन-किन लोगों के खाते में पैसा आ रहा है। कौन कितनी किस्त ले चुका है और किसके खाते में क्या गड़बड़ी है। आइए जानें वो आसान स्टेप, जिससे आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं..

  • सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/  पर जाएं । होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।  यहां Beneficiary List पर क्लिक/टैप करें।

अब तक इतने किसानों को मिल चुकी हैं किस्तें

पीरियड : लाभार्थियों की संख्या

  1. APR-JUL 2022-23  : 10,88,93,054
  2. DEC-MAR 2021-22  : 11,14,86,738
  3. AUG-NOV 2021-22  : 11,19,25,347
  4. APR-JUL 2021-22  : 11,16,34,063
  5. DEC-MAR 2020-21  : 10,23,52,556
  6. AUG-NOV 2020-21  : 10,23,45,730
  7. APR-JUL 2020-21  : 10,49,33,398
  8. DEC-MAR 2019-20  : 8,96,27,133
  9. AUG-NOV 2019-20  : 8,76,29,554
  10. APR-JUL 2019-20  : 6,63,57,773
  11. APR-JUL 2018-19  : 3,16,13,720

इन वजहों से भी लटक रही है किस्त

ई-केवाइसी का न होना, पति-पत्नी दोनों का लाभ लेना,  आधार की फीडिंग, आधार कार्ड पर नाम और बैंक खाते के नाम में गड़बड़ी, आधार ऑथंटिकेशन का फेल होना जैसे कई कारण हैं, जिससे पीएम किसान की किस्त फंस रही है। इसके अलावा अपात्र किसानों की किस्त भी अब सरकारें रोक रहीं हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com