पानीपत में यमुना के कुंड में डूबा युवक, पढ़े पूरी ख़बर

पानीपत जिले के सनौली क्षेत्र में परिवार के साथ सनौली यमुना नदी में नहाने आया युवक डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। सनौली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। युवक को चार माह बाद विदेश जाना था। परिजन इसकी तैयारी में भी जुटे हुए थे। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोककर बुरा हाल है।

तुषार ने 4 महीने बाद जाना था कनाडा
जानकारी के मुताबिक पानीपत शिवनगर निवासी तुषार अपने पिता देवेंद्र, माता निर्मला, छोटे भाई मनीष, चाचा रविंद्र और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यमुना में स्नान करने आया था। परिजन यमुना के किनारे नहा रहे थे। तुषार अचानक बहकर यमुना के गहरे कुंड में चला गया और डूब गया। उसे डूबता देख परिजनों ने शोर मचा दिया। लोगों ने इसकी सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। एसएचओ संदीप कुमार तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाया गया। कैराना पुलिस थाना की टीम भी यहां मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तुषार का शव यमुना से बरामद किया। तुषार का एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। चार महीने बाद तुषार को कनाडा जाना था। तुषार ने पिछले साल ही 12 वीं पास की थी। आज शव का पोस्टमार्टम होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com