पानीपत में एकता विहार की रहने वाली एक महिला पर उसके ही रिश्तेदारों ने एसिड अटैक किया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के शरीर को एसिड ने कई जगह से जला दिया है। महिला के परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरो ने उसे सरकारी अस्पताल में भेज दिया। हालांकि परिजनों की ओर से अब तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पीड़ित महिला का नाम शमशाना बताया जा रहा है।
साकिर हुसैन ने बताया कि श्मशाना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे कच्ची नहर पर सब्जी लेने गई थी इस दौरान पीछे से श्मशाना के नंदोई कासिम और उसका बेटा पिल्लू आए और श्मशाना पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर भाग गए। इसके बाद उन्होंने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे सरकारी अस्पताल भेज दिया।
अधिकारी के अनुसार
जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टर विकास ने बताया कि प्राथमिक जांच में महिला श्मशाना पर विट्रोइल अटैक का मामला सामने आया है। उन्होंने महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है। महिला के स्वाब सैंपल लेकर मधुबन लैब भेज दिए गए हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal