पाकिस्तान को कोई न कोई बहाना चाहिए ताकि वो भारत के बारे में साडी इनफार्मेशन जान सके। अब पाकिस्तान ने इसका नया तरीका ढूंढ लिया है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए अपने FM चैनलों को नया हथियार बना लिया है।

चैनलों की रेंज बढ़ाकर उसने सीमावर्ती भारतीय आबादी को अपनी जद में ले लिया है और जीभर कर उलटी बातें कर रहा है। जम्मू कश्मीर के सीमा पर रह रहे नागरिकों को गुमराह कर भड़काने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस पर भारत सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने पर सोचना होगा। प्रसार भारती और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय फिलहाल कुछ कर नहीं रहे हैं।
जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिले के सीमांत गांवों में पाकिस्तान के FM चैनलों को सुना जा सकता है। एक पड़ताल में पाया गया कि राजौरी में जम्मू से एक ही FM चैनल चल रहा है, जो दोपहर एक बजे बंद हो जाता है।
इसके अलावा कोई भी FM चैनल नहीं चलता। इस दौरान पाकिस्तान से चलने वाले 10 से अधिक FM चैनल अपना काम शुरू कर देते हैं। इन चैनलों पर पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपने एजेंडे को अंजाम देता है। पाकिस्तान के इस दुष्प्रचार को रोकने के लिए भारत की ओर से अब तक कोई खास कदम नहीं उठाया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal