पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए मध्यस्थता कर रहा चीन

 पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष समाप्त करने के लिए चीन की मध्यस्थता में चल रही वार्ता एक सप्ताह बाद भी जारी है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को कहा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संवाद को सुगम बनाने के लिए चीन मध्यस्थता के प्रयास कर रहा है। इसमें लगातार प्रगति हो रही है।

पाकिस्तान- अफगानिस्तान के बीच फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से दोनों पड़ोसी देशों के बीच यह पहली बड़ी राजनयिक बातचीत है। यह वार्ता चीन के शिनजियांग प्रांत की राजधानी उरुमकी में हो रही है। इसमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अधिकारी शामिल हैं।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर आतंकियों को शरण देने का आरोप लगाया है, वहीं संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने कहा है कि इस्लामाबाद के पास अपने आरोपों के पक्ष में विश्वसनीय साक्ष्य नहीं है। अफगानिस्तान ने भी आरोपों से इनकार किया है।

संयुक्त मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हमला संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2 और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत बल प्रयोग पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com