पांच दरिंदों ने एक-एक करके युवती के साथ किया दुष्कर्म फिर जो हुआ सुनकर उड़ जाएगे आपके होश

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-51 के केंद्रीय विहार इलाके में एक लड़की सड़क पर घायल हालत में पड़ी हुई मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। होश आने पर पीड़िता ने पुलिस को जो कारण बताया, उसे जानकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। दरअसल, पीड़िता ने बताया कि उसके साथ पांच युवकों ने गौतमबुद्धनगर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म किया और यहां लाकर फेंक गए।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार, शुक्रवार को सेक्टर 51 थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की केंद्रीय विहार इलाके में घायल हालत में सड़क के किनारे पड़ी हुई है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर लड़की ने पुलिस पुलिस को बताया है कि गौतमबुद्धनगर में पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी उसे यहां फेंक गए।

पीड़िता ने पुलिस को तीन दरिंदों के नाम भी बताए हैं। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के बयान के अधार पर जीरो FIR दर्ज कर ली है। पुलिस की मानें तो मामला क्षेत्र गौतमबुद्धनगर का है। इसलिए मामले को यहां ट्रांसफर कर दिया गया है। फिलहाल पीड़िता का उपचार जारी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com