अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पायल पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू पर भद्दी टिप्पणी करने का आरोप है। पायल की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पति पहलवान संग्राम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।

संग्राम सिंह ने अपने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर लिखा- यह कांग्रेस शासक राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने गृहमंत्री कार्यालय, पीएमओ इंडिया और नरेंद्र मोदी को टैग कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
पायल की गिरफ्तारी का अब भाजपा भी विरोध कर रही है। राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा है कि कांग्रेस दूसरे प्रदेशों में तो आजादी का राग अलापती है लेकिन उसने पुलिस की टीम को अहमदाबाद भेजकर एक कलाकार को गिरफ्तार करवा दिया। ये शर्मनाक और इसकी निंदा करनी चाहिए।
अपनी गिरफ्तारी पर पायल ने ट्वीट में लिखा था- ‘मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है’। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal