पति संग प्रियंका चोपड़ा ने कुछ अगल अंदाज में किया एन्जॉय

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का पूरा मजा ले रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें प्रियंका और निक जोनस बर्फीली पहाड़ियों और समंदर के किनारे की खूबसूरती का लुफ्त उठाती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें कैलिफोर्निया की हैं।

ऐसी जिंदगी, जैसी होनी चाहिए

एक तस्वीर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे के आगे बैठकर समंदर को देख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अकेले बैठी हैं और वह शैंपेन पीती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका प्यारी सी पोल्का डाटेड ड्रेस में हैं और निक जोनस कूल सी टीशर्ट कैरी किए हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस लेटेस्ट पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ऐसी जिंदगी, जैसी होनी चाहिए। प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में काफी गार्जियस लग रही हैं। वहीं प्रियंका ने अपनी अकेले वाली तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, कोई शिकायत नहीं है

प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इन्हें 16 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कल भी प्रियंका ने निक के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसमें वह स्नो बाइक चलाती दिखी थीं। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जाहिरा वसीम की फिल्म स्काई इज पिंक हाल में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा अब द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। बता दें प्रियंका और निक ने 2 दिसंबर 2018 को शादी की थी। दोनों ने इसी महीने 2 दिसंबर को शादी की पहली सालगिरह मनाई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com