थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति उसे परेशान कर रहा है। कहता है कि वह उसकी पत्नी है। शादी के कागजात भी उसके पास हैं। महिला सोमवार को पति के साथ थाना पर आई। पुलिस से शिकायत कर आरोपी को पकड़ने की मांग की।

महिला की शादी को 17 साल हो चुके हैं। उनके दो बेटियां हैं। इनमें एक 14 साल की है। एक व्यक्ति का घर आना-जाना था। उनके बीच लेन-देन चलता था। इसी बीच उक्त व्यक्ति ने कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए।
हाल ही में 15 दिन पहले महिला मायके गई थी। वह अब लौटकर आई है। तभी उक्त व्यक्ति घर आ गया। कह रहा है कि वह उसकी पत्नी है। इसके कागजात होने का दावा किया।
विरोध करने पर अपहरण करने की धमकी दी है। इससे पीड़िता दहशत में है। उसे घर से निकलने में भी डर लग रहा है। सोमवार को अपने पति के साथ थाना जगदीशपुरा पहुंची। पुलिस से आरोपी को पकड़ने की मांग की।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal