पढ़ें अन्‍य राज्‍यों का मौसम अपडेट

देश की राजधानी दि‍ल्‍ली में आज दिन के समय तेज सतही हवा चलेगी। वहीं तापमान भी लोगों का थोड़ा परेशान करेगा। दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज के मुकाबले शनिवार का तापमान एक डिग्री कम था। वहीं सापेक्ष आर्द्रता प्रतिशत 60 है। कल यानी सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कल यानी सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्‍की बारिश या बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। फिर इसके अगले दो दिन तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 26 अप्रैल तक उत्‍तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान 30-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। महीने के अंत में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

यूपी में हीट वेव का अलर्ट

अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ समेत लगभग 15 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चों को पूरी बाह की हल्के रंग की शर्ट पहनाएं। फुल पैंट भी जरूरी है। अगर संभव हो तो सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक धूप में निकलने से बचें वर्ना लू की चपेट में आ सकते हैं।

उत्‍तराखंड में भी चलेगी तेज हवा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश में कई जगहों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

सोमवार एवं मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। चार हजार मीटर से ज्‍यादा ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। दून में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है।

हिमाचल में आंधी-ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक आंधी और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। आंधी-ओलावृष्टि व वर्षा के कारण मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल व सेब के पौधों में आए फूलों को नुकसान हुआ है।

केलंग सहित ऊंची चोटियों पर तीन इंच बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने से कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

अधिकतर जगहों पर मौसम साफ रहेगा। 22 और 23 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। ऐसे में आंधी व वर्षा के साथ ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

बिहार में गर्मी कर रही बेहाल

तेज पछुआ हवा के कारण बिहार के अधिकतर जिलों का तापमान काफी बढ़ गया है। शनिवार इस मौसम का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। शेखपुरा रिकॉर्ड 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे अध‍िक गर्म स्थान रहा, जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

गर्म हवा के झोंकों के साथ सुबह दस बजे से ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जा रही है, जो सूर्यास्त होने तक जारी रहती है। अगले चार दिनों तक यही हाल रहने के आसार हैं। 

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें पटना, भोजपुर, जमुई, शेखपुरा, औरंगाबाद, बांका, नवादा और नालंदा शामिल हैं। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com