पटना में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सीएनजी का क्या रेट है?

अमेरिका और इजराइल की ईरान की साथ चल रही है जंग का असर पर अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है। आज से पूरे देश के साथ पेट्रोल और डीजल महंगे हो गए हैं। दोनों ने दाम में तीन-तीन रुपये की वृद्धि हुई है। यानी अब पटना में एक लीटर पेट्रोल के लिए 108.67 रुपये देने होंगे। वहीं एक लीटर डीजल के लिए 94.65 रुपये देने होंगे। इतना ही नहीं सीएनजी की कीमत भी दो रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ा दी गई है।

पटना में 14 मई को क्या था पेट्रोल-डीजल और सीएनजी का रेट?
पटना में 14 मई को नॉर्मल पेट्रोल 105.37 रुपये प्रतिलीटर, डीजल 91.65 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। वही सीएनजी 89 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा था। लेकिन, आज रात 12 बजे के बाद पेट्रोल और डीजल में तीन रुपये और सीएनजी में दो रुपये की वृद्धि कर दी गई। वहीं प्रीमियम पेट्रोल पहले ही महंगे हो चुकी थे। पटना में प्रीमियम पेट्रोल 114 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

पंप पर पेट्रोल भरवाने आए लोगों ने क्या कहा जानिए?
इधर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से लोग दंग रह गए हैं। डाकबंगला चौराहे पर बाइक में पेट्रोल भरवा रहे अरुण कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सरकार गाड़ियों का उपयोग कम करने की बात कह रही थी। आज अचानक से पेट्रोल के दाम तीन रुपये बढ़ा दिए गए। यह गलत है। एक बार में इतनी अधिक कीमत नहीं बढ़ाई चाहिए।

वहीं सुनील सिंह ने कहा कि हमलोग हैरान हैं। वैसे ही महंगाई इतनी बढ़ी हुई है। अब पेट्रोल डीजल महंगे होने से और भी महंगाई बढ़ेगी। परेशानी आम लोगों को ही झेलनी होगी। गर्दनीबाग के विशेष कुमार ने कहा कि अब ऐसा लगता है कि हमलोगों को इलेक्ट्रिक वाहन ही दैनिक उपयोग में लाने होंगे। पहले ही इथेनॉल वाला पेट्रोल आने से बाइक की माइलेज कम हो गई है। आज से पेट्रोल के लिए प्रतिलीटर 108 रुपया देना पड़ रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com