ओडिशा से आ रही पुरुवा हवा बेदम हो गई। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर से आ रही पछुआ हवा ने जोर पकड़ लिया। इसके साथ ही एक दिन में ही तापमान में भी गिरावट हुई और ठंड बढ़ गई। आगे भी कुछ दिनों तक यह स्थिति जारी रहेगी यानी एक दिसंबर से ठंड अधिक हो जाएगी।
कई दिनों से पुरुवा हवा चल रही थी। इसके कारण तापमान में बढ़ाव हो गया था। साथ ही आसमान में बादल एवं धुंध की भी समस्या बढ़ गई थी। अब पछुआ के शुरू होने से धुंध व बादल की समस्या से छुटकारा मिलने लगा है। हालांकि रात में कोहरा पडऩे की आशंका बढ़ गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था।
वहीं घटकर 27 और 15 डिग्री सेल्सियस हो गया। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि अब कश्मीर से बर्फीली पछुआ हवा पूर्वांचल में बहने लगी हे। इसका असर शनिवार को भी देखने को मिला। तापमन में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal