मिशन 2022 के तहत आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्य ढांचा, कोर समिति, सभी विंग (इकाइयों) और जिला इकाइयों को भंग कर दिया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने की। पंजाब प्रभारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान का पद बरकरार रहेगा। जल्द ही संगठन की नई कार्यकारिणी का एलान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जिला स्तर, विधानसभा स्तर, इकाइयों और प्रदेश स्तर के अधिकारियों के साथ बैठकों का लंबा दौर चला। संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर फीडबैक एकत्रित किया गया।
फीडबैक के आधार पर काबिल, वफादार, और मेहनती कार्यकर्ताओं और नेताओं की जिम्मेदारियों को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही कई की जिम्मेदारियों में बदलाव भी किया जाएगा।
आप नेताओं ने कहा कि संगठन स्तर पर किए जाने वाले इस बदलाव से निश्चित तौर पर पार्टी प्रदेश में मजबूत होगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप प्रदेश के लोगों को वर्तमान में चल रहे जंगलराज और माफियाराज से मुक्ति दिलाएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal