पंजाब में हुए युवा कांग्रेस के चुनाव के परिणाम कर दिए घोषित, पढ़े पूरी खबर

शनिवार दोपहर बाद पंजाब में हुए युवा कांग्रेस के चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। जालंधर सिटी में अंगद दत्ता तिकोने मुकाबले में जीत कर शहरी इकाई के प्रधान बन गए हैं। हनी जोशी जालंधर देहात इकाई में सीधे मुकाबले में विजेता घोषित हुए हैं। इसी के साथ सूबे के बाकी जिलों से भी परिणाम सामने आ रहे हैं। गुरदासपुर से एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा यूथ कांग्रेस जिला प्रधान चुने गए हैं। रूपनगर से सुरिंदर सिंह छिंदा को जिला यूथ कांग्रेस की कमान मिली है। सुरिंदर विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह के खास माने जाते हैं। पंजाब यूथ कांग्रेस के चुनाव के दिए 4 दिसंबर 5 दिसंबर 6 दिसंबर को मतदान हुआ था।

जालंधर शहर इकाई के लिए अंगद दत्ता ने बेहतर प्लानिंग के आधार पर इस मुकाबले में दमदार माने जा रहे राजेश अग्निहोत्री और दीपक खोसला को हराया। अंगद दत्ता के पिता स्व. अनिल दत्ता कांग्रेस के तेज तर्रार नेता थे। वह पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। जालंधर देहात इकाई के चुनाव में ब्लॉक समिति के पूर्व मेंबर हनी जोशी ने मनवीर चीमा को करीब 80 वोटों से हराया।

जिला खन्ना में अमित तिवारी जिला प्रधान और अंकित शर्मा विधानसभा यूथ कांग्रेस प्रधान चुने गए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com