पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने पूरे पंजाब को अपनी चपेट में ले रखा है। बीते एक सप्ताह से आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूर्य देव के दर्शन लोगों को दुर्लभ हो गए है।

इसी कारण हर दिन तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्दी रोज कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बठिंडा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां 2.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा के बाद फिरोजपुर में 4 डिग्री, जालंधर में 4.8 डिग्री, कपूरथला और अमृतसर में 5 डिग्री, लुधियाना में 5.6, आनंदपुर साहिब में 6.2, पटियाला में 6.9 तो पठानकोट में सुबह का तापमान 7.4 डिग्री रहा है।
आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलती दिख नहीं रही है। गौर हो कि सूबे के कई शहरों में हालात ये हैं कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा फर्क नहीं रहा है।
शुक्रवार को लुधियाना का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री रहा है। यानी सुबह और दोपहर के तापमान में महज तीन डिग्री का अंतर रहा।
फरीदकोट में सुबह का तापमान 4.5 डिग्री रहा तो दोपहर का तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। गुरदासपुर में सुबह का तापमान 5.8 डिग्री और दोपहर का तापमान 9 डिग्री रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal