पंजाब में शीतलहर से गिरा पारा, तापमान में 2 डिग्री तक

पंजाब में कोल्ड वेव के चलने से तापमान में गिरावट आ गई है। 2.8 डिग्री के साथ आदमपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं रोपड़ का न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब के आठ जिलों के लिए भी कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिले शामिल हैं।

विभाग के मुताबिक कोल्ड वेव से पंजाब में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल अगले सात दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन राज्य में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा पड़ेगा। विभाग के मुताबिक 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयन रीजन को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। लेकिन इसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ने की संभावना नहीं है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
अमृतसर का न्यूनतम पारा 6.1 डिग्री, लुधियाना का 9.2 डिग्री, पटियाला का 10.1 डिग्री, पठानकोट का 5.6 डिग्री, बठिंडा का 5.8 डिग्री, होशियारपुर का 4.9 डिग्री, फरीदकोट का 6.8 डिग्री, फिरोजपुर का 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री, लुधियाना का 24.8 डिग्री, पटियाला का 25.3 डिग्री, पठानकोट का 22.9 डिग्री, फरीदकोट का 28.0 डिग्री, फिरोजपुर का 23.8 डिग्री और होशियारपुर का 22.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com