गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए और मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाया। विजय रूपानी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक गुरु नगरी अमृतसर में रखी गई है। आज इस बैठक का दूसरा दिन है।

26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में पंजाब को शामिल न किए जाने पर पूछे गए सवाल पर विजय रुपाणी ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। यदि ऐसा हुआ है तो पंजाब सरकार ने कहीं कोई गड़बड़ी की होगी अन्यथा पंजाब को हमेशा परेड में प्रतिनिधित्व दिया जाता है। इस मौके पर उनके साथ पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal