पंजाब में इस सप्ताह मौसम सामान्य और सुहावना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है जबकि आसमान साफ रहेगा।
दिन का तापमान लगभग 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
इससे दिन में गर्मी महसूस होगी। आइएमडी मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में दिन में धूप खिली रहेगी। सुबह व शाम को प्रदेश में धुंध छाई रह सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
दूसरी ओर, रात और सुबह के समय ठंड का असर महसूस होगा। रात में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जिससे सुबह-शाम की ठंडक बढ़ेगी। कुछ इलाकों में हल्की धुंध या कोहरे की भी संभावना जताई है।
लेकिल शीत लहर नहीं पडे़गी। आइएमडी के मुताबिक प्रदेश में किसी तरह की शीतलहर की चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है। तापमान में गिरावट मामूली रहने की वजह से शीतलहर की संभावना बेहद कम है।
हालांकि दिसंबर का महीना होने के चलते ठंड का एहसास बना रहेगा और लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में पंजाब का मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal