पंजाब में घातक कोरोना : 1 दिन में संक्रमण के 3000 के करीब नए मामले सामने आए अमरिंदर सरकार ने लगाया नाईट कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पूरे पंजाब में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इससे पहले 12 जिलों में 10 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। अब इसे पूरे प्रदेश पर लागू कर इसकी अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में राजनीतिक रैलियों आदि पर भी रोक लगा दी गई है।

इससे पहले मंगलवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने भी शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया था। चंडीगढ़ में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को इससे छूट मिलेगी। प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन लगाने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी। बैठक में प्रशासक ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बेहद चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में बहुत तेजी आई है।

पंजाब में मंगलवार को संक्रमण से 62 की मौत हो गई। संक्रमण के 2924 नए मामले सामने आए हैं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 29 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें एहतियातन वेंटिलेटर पर रखा गया है। पंजाब में संक्रमण से अब तक 7216 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 6145532 लोगों के सैंपल अब तक लिए जा चुके हैं। इनमें 257057 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक 223928 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। राज्य में 25913 सक्रिय मामले आ चुके हैं। 357 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कोविड-19 के नमूनों की संख्या बढ़ाकर 40 हजार से अधिक कर दी गई है।

मंगलवार को अमृतसर में 9, बरनाला में 1, बठिंडा में 2, फरीदकोट में 1, फाजिल्का में 1, फिरोजपुर में 1, गुरदासपुर में 5, होशियारपुर में 7, जालंधर में 6, कपूरथला में 5, लुधियाना में 5, एसएएस नगर में 5, मुक्तसर में 2, पटियाला में 4, रोपड़ में 1, संगरूर में 1, एसबीएस नगर में 3, तरनतारन में 3 मरीजों की मौत हो गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com