रविवार को मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पारा सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर पहुंच गया। बठिंडा सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब में आज से मानसून फिर सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना है। चार अगस्त को नौ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
रविवार को मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पारा सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर पहुंच गया। बठिंडा सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़कर सामान्य से दो डिग्री ऊपर पहुंच गया। रूपनगर में सबसे कम 24.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal