पंजाब: पाकिस्तानी तस्कर जीरो लाइन से 20 किलोमीटर तक ड्रोन से पहुंचा रहे हेरोइन

पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिये भारतीय तस्करों के घरों तक हेरोइन व असलहा की डिलीवरी पहुंचाकर बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। ड्रोन का खर्च तस्करों के खाते में जमा कर जीरो लाइन (सरहद) से बीस किलोमीटर आगे तक हेरोइन व असलहा की डिलीवरी दे रहे हैं।

गेहूं कटाई का सीजन है पाकिस्तानी और भारतीय तस्कर सरहद पर सक्रिय हो गए हैं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने खुलासा किया है कि सीमावर्ती गांव पल्ला मेघा में रहने वाले एक तस्कर को एक किलो हेरोइन के साथ काबू किया है। उसने घर की लोकेशन भेजकर पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाई है। ऐसे कई तस्कर हेरोइन की खेप मंगवा रहे हैं।

यह बहुत ही गंभीर मामला है। ऐसे ही पाकिस्तानी तस्करों ने बड़े ड्रोन के माध्यम से सात किलो हेरोइन जीरो लाइन से बीस किलोमीटर दूर गांव कोहला, विधानसभा हलका जीरा में भेजी थी। अचानक ड्रोन संग हेरोइन आसमान से जमीन पर गिरी तो ग्रामीणों ने देख लिया और तस्कर उसे उठा नहीं सके।

खुफिया सूत्रों का कहना है कि ऐसे पाकिस्तानी आतंकवादी पंजाब में बैठे अपने साथियों को घातक हथियार भेज रहे हैं। काउंटर इंटेलिजेंस ने हैंड ग्रेनेड के साथ कई आरोपी पकड़े हैं। ये सब डिलीवरी ड्रोन के माध्यम से घर पर हो रही है जबकि बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें सरहद के क्षेत्र में होती हैं। यह भी देखने में आया है कि पाकिस्तानी तस्कर दिन के समय ड्रोन भेजकर हेरोइन की डिलीवरी दे रहे हैं क्योंकि दिन में वाहनों व अन्य चीजों का शोर होता है तो ड्रोन की आवाज उसमें दब जाती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com