न्यूजीलैंड में मस्जिदों पर हमले के बाद भारतीय मिशन ने की मदद की पेशकश

न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त ने शुक्रवार को कहा कि यहां क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर हमलों में प्रभावित कोई भी भारतीय नागरिक मदद के लिए मिशन से संपर्क कर सकता है।

मध्य क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद और शहर के बाहरी उपनगर में लिनवुड मस्जिद पर हमलों में कम से कम 49 लोग मारे गये। मिशन ने घटना पर दुख जताते हुए मदद के लिए दो फोन नंबर भी ट्वीट किये जिन पर संपर्क किया जा सकता है। इनमें 021803899 और 021850033 हैं।

हालांकि घटना में किसी भारतीय के प्रभावित होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। न्यूजीलैंड में तकरीबन दो लाख भारतीय और भारतीय मूल के लोग रहते हैं। भारतीय उच्च आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस देश में 30 हजार से अधिक भारतीय छात्र हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com