जनवरी 2020 से ही कोरोना जैसी भव्य महामारी ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के तमाम देश हाहाकार कर रहे हैं। अधिकतर देशों ने इस बीमारी से लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन लागू किया था, जो अब धीरे धीरे खोला जा चुका है, मगर डर अभी भी बरकरार है। यही कारण है कि न्यूजीलैंड की पीएम ने फरवरी के बाद देश में कोरोना का एक केस मिलते ही लॉकडाउन लगा दिया है। यह लॉकडाउन आज रात से ही लागू हो जाएगा।
दरअसल, हाल ही में फरवरी महीने के बाद न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमण का एक केस सामने आया है। इसको बढ़ने से रोकने के लिए यहां की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। पीएम अर्डर्न ने देश में 3 दिन का लॉकडाउन लागू किया है। जो रात से ही शुरू हो जाएगा। इसका ऐलान प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किया है। देश में लगाए गए लॉकडाउन के बीच स्कूल, कॉलेज से लेकर वहां पर तमाम कंपनियां भी बंद रहेंगी। इस दौरान लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने की हिदायत दी गई है।
इसके साथ ही घर से बाहर निकलने की स्थिती में फेस मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस पर काफी तेजी से नियंत्रण किया था। यहां पर फरवरी महीने के अंत तक कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक करने के साथ ही एक्टिव केसों पर अंकुश लगा लिया गया था। यही कारण है कि यहां की अर्थव्यवस्था महामारी के बाद से काफी तेजी और कम समय में ही पटरी पर आ गई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal