न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी होंगे पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस    

न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी होंगे पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस    

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। मुख्य न्यायाधीश पद के लिए उनके नाम पर मोहर लगा दी गई है। वह अगले माह सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य न्यायाधीश एसजे वजीफदार का स्थान लेंगे।न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी होंगे पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस    

न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी अपनी ईमानदारी, कड़ी मेहनत, समर्पण के लिए जाने जाते हैं। वह वकीलों के परिवार से संबंधित है। उनके चाचा जीएन वर्मा वरिष्ठ वकील थे। वह उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के महासचिव और अध्यक्ष भी रहे।

9 जुलाई, 1958 को जन्मे न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी 7 जनवरी, 2004 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे। इसके बाद 18 अगस्त, 2005 को उन्होंने स्थायी जज के रूप में शपथ ली।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com